Date: 15/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नदी में मिली चमकीली सूर्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, छठ के पहले दिन उमड़ी भीड़
11/14/2026 12:46:21 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया
: लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत होते ही गयाजी में एक अद्भुत घटना सामने आई है। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के अवसर पर कोच प्रखंड के उसास देवड़ा स्थित कसेया घाट के समीप नेरा नदी में भगवान भास्कर की एक चमकीली प्रतिमा मिलने से इलाके में आस्था और कौतूहल का माहौल बन गया। प्रतिमा मिलने की खबर जैसे ही आसपास के गांवों में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने भगवान सूर्य की प्रतिमा की पूजा-अर्चना शुरू कर दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह कुछ लोग नदी किनारे गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़ी एक प्रतिमा पर गई। करीब जाकर देखने पर भगवान भास्कर की प्रतिमा होने की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा को नदी से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर रखकर पूजा-पाठ शुरू कर दिया। खास बात यह है कि छठ महापर्व के पहले दिन भगवान सूर्य की प्रतिमा मिलने की घटना को ग्रामीण बेहद शुभ मान रहे हैं। कोई इसे भगवान भास्कर का चमत्कार बता रहा है, तो कोई इसे अपनी आस्था से जोड़कर देख रहा है। फिलहाल प्रतिमा कितनी प्राचीन है, इसका ऐतिहासिक महत्व क्या है और यह नदी में कहां से आई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रतिमा मिलने के बाद पूरे इलाके में श्रद्धा का माहौल है और लगातार लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। कुल मिलाकर, छठ के पहले दिन नेरा नदी में भगवान भास्कर की प्रतिमा मिलने से ग्रामीणों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा है।
गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिंह मेंशन में रागिनी सिंह ने परिवार के साथ किया खरना का अनुष्ठान, छठी मईया की आराधना में डूबा पूरा परिवार
#
सात साल से अटूट आस्था, प्रियंका सिंह ने पूरे विधि-विधान से किया खरना।
#
खरना की तैयारी पूरी, आज से छठ व्रतियों की कठिन तपस्या शुरू।
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
केशवपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,पुलिस जांच में जुटी
#
IIT-ISM में सीड बॉल वर्कशॉप और थंब इम्प्रेशन अभियान; पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और मिशन लाइफ का संकल्प
#
धनबाद में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर समारोह, सांसद राजाराम सिंह बोले- आर्थिक अधिकारों के जरिए देश को एकजुट करने में निभाई अहम भूमिका
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....