Date: 15/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर छठ की अद्भुत तस्वीर, मधुरेंद्र की कला ने किया हैरान
11/15/2026 12:35:55 PM IST
3
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में छठ महापर्व के अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध लीफ आर्टिस्ट एवं रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अद्भुत सूक्ष्म कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उन्होंने महज 2 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते पर छठ महापर्व की बेहद खूबसूरत तस्वीर उकेरी है। इस छोटी सी कलाकृति में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते छठव्रतियों का दृश्य दिखाया गया है। खास बात यह है कि इस कलाकृति को तैयार करने में उन्हें तीन घंटे का समय लगा। अपनी इस अनूठी कला के माध्यम से उन्होंने आस्था के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया है। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर जहां चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल है, वहीं मुंगेर के प्रसिद्ध कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कलाकारी से इस पर्व को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। मधुरेंद्र कुमार ने महज 2 सेंटीमीटर के पीपल के हरे पत्ते को अपना कैनवास बनाकर उस पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते छठव्रतियों की सूक्ष्म कलाकृति तैयार की है। इस कलाकृति में उन्होंने अंग्रेजी में 'हैप्पी छठ पूजा' भी लिखा है। इस बेहद बारीक कलाकृति को तैयार करने में मधुरेंद्र कुमार को लगातार तीन घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। पत्ते के इतने छोटे आकार पर छठ पूजा के पूरे दृश्य को उकेरना उनकी कलात्मक प्रतिभा, धैर्य और हुनर का परिचय देता है। मधुरेंद्र कुमार का कहना है कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सूर्य, जल और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर है। अपनी कला के माध्यम से वे भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। गौरतलब है कि मधुरेंद्र कुमार हाल ही में अयोध्या के दीपोत्सव 2026 में 58 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची भव्य राम दरबार एवं राम मंदिर की रेत कलाकृति बनाकर भी सुर्खियों में रहे थे। प्राकृतिक संसाधनों को अपनी कला का माध्यम बनाकर वे लगातार भारतीय संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को नई पहचान दे रहे हैं। पीपल के महज दो सेंटीमीटर के पत्ते पर उकेरी गई छठ महापर्व की यह तस्वीर न सिर्फ उनकी अद्भुत कलात्मक प्रतिभा का उदाहरण है, बल्कि आस्था, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का खूबसूरत संदेश भी दे रही है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट।
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सिंह मेंशन में रागिनी सिंह ने परिवार के साथ किया खरना का अनुष्ठान, छठी मईया की आराधना में डूबा पूरा परिवार
#
सात साल से अटूट आस्था, प्रियंका सिंह ने पूरे विधि-विधान से किया खरना।
#
खरना की तैयारी पूरी, आज से छठ व्रतियों की कठिन तपस्या शुरू।
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
#
सूर्य नगरी देव में छठ की धूम, खरना को लेकर व्रतियों में उत्साह
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री
#
धनबाद में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर समारोह, सांसद राजाराम सिंह बोले- आर्थिक अधिकारों के जरिए देश को एकजुट करने में निभाई अहम भूमिका
#
राजद (RJD) ने गांधी जयंती पर किया माल्यार्पण, सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प.....
#
सिधगोड़ा में देर रात चापड़ से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच; आरोपियों की तलाश जारी
#
भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उपायुक्त ने किया नमन