Date: 13/07/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सिधगोड़ा में देर रात चापड़ से हमला, पुलिस ने शुरू की जांच; आरोपियों की तलाश जारी
7/13/2026 3:24:47 PM IST
6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: सिधगोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात चापड़ से हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिधगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हमला आपसी विवाद या पुरानी रंजिश का परिणाम होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस टीम पर पथराव, सुतली बम से हमला; ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान बवाल
#
हाईवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग पर बवाल
#
पुलिस की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह गिरफ्तार
#
जमशेदपुर में युवक पर तलवार से हमला, बच्चे को बचाने के दौरान...
#
स्मैक और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने नाटकीय ढंग से दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में जून में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ, 13वीं राज्य सीनियर प्रतियोगिता की तैयारी तेज
#
JSLPS और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रह
#
झामुमो विधायक ने बंगाल चुनाव पर दिया बड़ा बयान, कहा इलेक्शन कमीशन ने जबरदस्ती दिलाई भाजपा को जीत
#
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशव्यापी बंद, धनबाद में मेडिकल दुकानों पर लटका ताला
#
कोरोना काल में दर्ज झूठे मुकदमे के खिलाफ साहू को ज़िन्दा जंग में बड़े मुक़दमे में मिला न्याय