Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर के सरकारी कार्यालय में विवाद के बाद चपरासी लापता, सहकर्मी से कहासुनी के बाद गायब हुए सुरेंद्र मंडल, तलाश में SIT गठित  

11/17/2026 12:19:09 PM IST

4
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : मुंगेर के जिला पंचायती राज कार्यालय से एक कर्मचारी के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र मंडल 9 नवंबर को ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान कार्यालय में ही एक सहकर्मी के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद से सुरेंद्र मंडल लापता हैं। चार दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिवार परेशान है। वहीं, एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  दरअसल, जिला पंचायती राज कार्यालय में चपरासी के पद पर कार्यरत सुरेंद्र मंडल 9 नवंबर को रोजाना की तरह ड्यूटी करने घर से निकले थे। परिजनों के मुताबिक, कार्यालय में किसी बात को लेकर उनका एक सहकर्मी के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद सुरेंद्र मंडल घर वापस नहीं लौटे।काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। आवेदन के आधार पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है एसपी ने बताया कि 9 नवंबर को पुलिस को नजारत में कार्यरत सुरेंद्र मंडल के लापता होने की सूचना मिली थी। वह उस दिन कार्यालय आए थे और उनकी अपने एक सहकर्मी से कहासुनी होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने कार्यालय और संबंधित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है और उसकी प्राथमिकता लापता कर्मचारी की जल्द से जल्द बरामदगी है।²वो अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी कार्यालय में उस दिन ऐसा क्या हुआ कि ड्यूटी पर पहुंचे सुरेंद्र मंडल अचानक लापता हो गए? सहकर्मी के साथ हुए विवाद की पूरी सच्चाई क्या है? क्या सीसीटीवी फुटेज से इस रहस्यमयी गुमशुदगी का कोई सुराग मिलेगा ।एक तरफ परिवार अपने सदस्य की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है, तो दूसरी तरफ पुलिस एसआईटी के माध्यम से उनकी तलाश में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक सुरेंद्र मंडल को बरामद कर इस पूरे मामले का खुलासा करती है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट| 


सम्बंधित खबरें

#
कतरास में गूंजेगी भक्ति और कविताओं की गूंज, गंगा गौशाला के 107वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पूरी, देवी चित्रलेखा समेत अंतरराष्ट्रीय कवियों का लगेगा जमावड़ा........
 

# छठ की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा घाट पर डूबने से 15 वर्षीय कुसुम की मौत; परिवार में मचा कोहराम..
# जन्मदिन पर बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचे CM सम्राट चौधरी, 9.10 करोड़ से होगा रत्नेश्वर नाथ मंदिर का कायाकल्प!
# गोसाईडीह में भव्यता और धूमधाम से मना छठ महापर्व, छठी मैया के जयकारों से गूंजा पूरा इलाका!
# बेकारबांध राजेंद्र सरोवर में उमड़ा आस्था का महासैलाब, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व!