Date: 19/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

निरंकारी चौक पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का तांडव, बाइक सवारों को टक्कर मार दो किलोमीटर तक घसीटा, स्कॉर्पियो में लगी आग जलकर हुई राख, दो घायल

11/19/2026 1:42:28 PM IST

5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :  धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। निरंकारी चौक के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि बाइक फंसने के बावजूद स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और करीब दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटता चला गया। इस दौरान घर्षण के कारण स्कॉर्पियो में आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो पर सवार लोग मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई। लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बनाए रखी और बाइक को करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता रहा।  इस दौरान सड़क पर घर्षण के कारण स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया। वहीं, अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल दोनों युवक बरवाटांड़, टुंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
 
संजना सिंह, कोयलांचल लाइव डेस्क |