Date: 21/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

चक्रवाती तूफान 'अकवन' का  दिखा असर ,कोल्हान समेत कई इलाकों में बारिश 

11/20/2026 5:31:46 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान 'अकवन' के कारण कोल्हान में मौसम का मिजाज आज साफ दिखाई दिया, लौहनगरी में शुक्रवार सुबह से ही कई जगह पर बारिश और बूंदा बूँदी हुई,मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम सहित कोल्हान के तीनो जिलों मे बारिश की चेतावनी जारी की है. अगले चार दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है, वहीं बारिश के कारण किसानो की काफ़ी चिंता बढ़ा दी है. खेतों मे धान की फसल तैयार है. ऐसे में लगातार बारिश होने पर खेतों मे पानी जमने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आज चक्रवात अकवन काफ़ी सक्रिय है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट ।