Date: 22/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मानवता की मिसाल बनी प्रेरणा महिला समिति, रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

11/21/2026 5:39:03 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि किसी व्यक्ति का दिया हुआ रक्त जरूरत के समय दूसरे व्यक्ति की जिंदगी बचाने में मददगार साबित होता है। इसी सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ बाघमारा के बीसीसीएल अंतर्गत संचालित दीक्षा महिला मंडल की शाखा प्रेरणा महिला समिति की ओर से बरोरा क्षेत्र-01 में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर बरोरा क्षेत्र-01 स्थित डुमरा अतिथि गृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष सह बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक की धर्मपत्नी समिष्टा चक्रवर्ती उपस्थित रहीं। उनकी मौजूदगी में रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें इस नेक कार्य के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के प्रयासों को मजबूती देना था आयोजकों ने बताया कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन और प्रसव जैसी परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता बेहद जरूरी होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में मददगार हो सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद लोगों ने भी रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इस तरह के आयोजनों की सराहना की। प्रेरणा महिला समिति की इस पहल के माध्यम से लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि रक्तदान केवल एक व्यक्ति की मदद नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम के जरिए समाज के अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
 
 
बाघमारा से  कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ रवानी की रिपोर्ट ।