Date: 21/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा पर  धनबाद डीसी बने रक्तदाता, डीसी आदित्य रंजन ने कहा ,,,,

11/20/2026 5:31:46 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : जिला स्वास्थ्य समिति  एवं सदर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की ब्लड स्टोरेज यूनिट के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर का  शुभारंभ उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्वयं रक्तदान किया और बने शिविर के पहले रक्तदाता। इस पहल के माध्यम से उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आज जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने की उम्मीद जगाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण और आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार समेत कार्यालय के अन्य कर्मी, आम नागरिकों ने भी रक्तदान किया। ​शिविर के सफल संचालन में सदर अस्पताल के चिकित्सकों, पैथोलॉजी विभाग एवं ब्लड स्टोरेज यूनिट के कर्मियों तथा जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |