Date: 23/11/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अर्जुन मुंडा ने मां को दिया अंतिम कंधा, सायरा मुंडा के अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब!

11/23/2026 12:59:12 PM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायर मुंडा को अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े, वहीं अर्जुन मुंडा ने अपनी मां को कन्धा भी दिया। घोड़ाबांधा स्थित  आवास पर पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। बड़ी संख्या में लोग वहां उमड़ पड़े। दोपहर 1 बजे आवास से अंतिम यात्रा निकली और स्वर्णरेखा बर्निंग घाट (भुइयांडीह) पर अंतिम संस्कार किया गया।​ अर्जुन मुंडा ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कुछ दिन पहले उनकी तबीयत का हाल पूछा था।​सायरा मुंडा को सादगी, संघर्ष और परिवार के प्रति समर्पण की प्रतिमूर्ति माना जाता था। अर्जुन मुंडा के पिता के निधन के बाद उन्होंने कठिन परिस्थितियों में परिवार का पालन-पोषण किया था।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट