Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
30 साल का कारोबार पलभर में उजड़ा, रेलवे के बुलडोजर से 30 दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट!
11/26/2026 12:59:53 PM IST
33
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद स्टेशन रोड पर गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बुलडोजर से करीब 30 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। रेलवे की इस कार्रवाई से वर्षों से सड़क किनारे दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे नगर निगम की ओर से नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाना है। इसी को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। गुरुवार सुबह धनबाद रेल मंडल के अधिकारी और सुरक्षा बल स्टेशन रोड पहुंचे। इसके बाद सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। देखते ही देखते करीब 30 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान रेलवे के अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशन रोड के किनारे नगर निगम द्वारा नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जाना है। इसी वजह से सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों को हटाया गया है। रेलवे का कहना है कि विकास कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए अतिक्रमण हटाना जरूरी था। इधर, रेलवे की इस कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों की आंखों में मायूसी और भविष्य को लेकर चिंता साफ दिखाई दी। दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। यही उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा था। लेकिन अचानक हुई इस कार्रवाई ने उनकी रोजी-रोटी छीन ली है। अब उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित दुकानदारों ने रेल प्रबंधक और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें दोबारा दुकान लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे फिर से अपना रोजगार शुरू कर सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि देने कल घोड़ाबांधा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रशासन अलर्ट..
#
उत्कल एसोसिएशन के 93वें स्थापना दिवस का भव्य समापन! राज्यपाल ने की समाज के योगदान की सराहना!
#
CSIR-NML का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना, राज्यपाल संतोष गंगवार ने वैज्ञानिकों को दिया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र!
#
जाति की दीवार टूटी, दहेज को कहा ना! संविधान दिवस पर दक्ष-श्रेया की शादी बनी मिसाल!
#
संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने लिया शपथ, एसएसपी ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण
#
तीन महीने पहले मिली साइकिल, फिर किस बात का वितरण? फोटो खिंचवाने ठंड-बारिश में बुलाए गए बच्चे!
#
ऑपरेशन नया सवेरा-3.0 के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लड़कियां मुक्त..
#
बारामुड़ी में नोटिस के बाद प्रभावितों से मिली कांग्रेस, अजय दुबे बोले- राजनीति नहीं, न्याय दिलाने आए हैं
#
भूली में महिला के 20 हजार रुपये चोरी, बाइक सवार अपराधी फरार