Date: 27/11/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आबादी बढ़ी तो संसदीय क्षेत्र भी बदलने चाहिए! परिसीमन पर RJD सांसद का बड़ा बयान!

11/27/2026 1:31:07 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : बिहार के गया जिले मे राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुरेंद्र प्रसाद ने परिसीमन बिल का समर्थन करते हुए इसे देश और लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में जरूरी प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ देश की आबादी में लगातार वृद्धि हुई है और सामाजिक परिस्थितियों में भी बदलाव आया है। ऐसे में संसदीय क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण करना आवश्यक हो गया है। सांसद ने कहा कि वर्ष 2027 तक जनसंख्या में डेढ़ गुना तक वृद्धि होने का अनुमान है। आबादी बढ़ने के साथ विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। परिसीमन के जरिए क्षेत्रों का पुनर्गठन होने से विकास कार्यों को गति मिल सकती है और लोगों को बेहतर प्रतिनिधित्व मिल सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। वोट व्यक्ति के मन में होता है और यह पूरी तरह गोपनीय होता है। इसलिए मतदान को लेकर किसी तरह की आशंका या भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने परिसीमन को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय देश की जरूरत के रूप में समझने की बात कही। सांसद के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में परिसीमन बिल को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। जहां इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के अलग-अलग मत हैं, वहीं RJD सांसद का समर्थन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 

गया से कोयलांचल लाइव लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट