Date: 29/11/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिल्डरों की मनमानी पर लगेगी लगाम! घर खरीदारों के अधिकारों पर जोर...
 
 
 

11/29/2026 3:42:09 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर झारखंड रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी झारेरा की ओर से शहर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारेरा के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी और शहर के प्रमुख बिल्डर मौजूद रहे।  कार्यशाला में जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में बिल्डर, डेवलपर और रियल एस्टेट एजेंट शामिल हुए। अधिकारियों ने झारेरा के गठन के उद्देश्य, इसके अधिकार क्षेत्र और रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता लाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारेरा का मुख्य उद्देश्य घर खरीदारों के हितों की रक्षा करना है। कोई भी डेवलपर या एजेंट बिना पंजीकरण के परियोजना नहीं चला सकता। आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति झारखंड में पंजीकृत सभी परियोजनाओं की सूची देख सकता है, उनकी स्थिति जान सकता है और शिकायत या पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि अगर किसी परियोजना में देरी हो रही है, नियमों का उल्लंघन हो रहा है या बिल्डर ने वादा पूरा नहीं किया है, तो खरीदार ऑनलाइन या कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। झारेरा के आदेशों के खिलाफ अपीलीय अधिकरण यानी Appellate Tribunal में अपील की व्यवस्था भी मौजूद है।अधिकारियों ने बिल्डरों से अपील की वे समय पर परियोजनाएं पूरी करें, खरीदारों को सही जानकारी दें और नियमों का पालन करें, ताकि सेक्टर में विश्वास बढ़े और विवाद कम हों। इस एक दिवसीय कार्यशाला का मकसद रियल एस्टेट सेक्टर में जागरूकता बढ़ाना और खरीदारों व बिल्डरों, दोनों को नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।
 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट



सम्बंधित खबरें

# पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की दिवंगत माता को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात!
#  96 घंटे से लावारिस पड़ा था अज्ञात शव, संजय अग्रवाल ने चौथी बार निभाया इंसानियत का फर्ज; सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार!
# विष्णुपद दर्शन कर अभिभूत हुईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं- महिलाओं तक पहुंचना हमारी पहली प्राथमिकता!
#  रिंग रोड-मरीन ड्राइव के लिए जमीन अधिग्रहण पर बवाल, टोपो लैंड के भू-स्वामियों ने उठाई मुआवजे की मांग..
# धनबाद में अभिषेक भारती के समर्थन में पत्रकारों का प्रदर्शन, रिहाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग।