Date: 28/11/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

धनबाद में अभिषेक भारती के समर्थन में पत्रकारों का प्रदर्शन, रिहाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग।

11/28/2026 1:25:48 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड में पत्रकार अभिषेक भारती के मामले को लेकर पत्रकारों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है। धनबाद में शनिवार को धनबाद प्रेस क्लब के पत्रकारों ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने राज्य सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अभिषेक भारती की अविलंब रिहाई, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद ने कहा कि अगर सच्चाई दिखाना बगावत है, तो पत्रकार इस बगावत से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला बेहद निंदनीय है। अगर खबर दिखाने के लिए पत्रकारों पर FIR दर्ज होगी और उन्हें हिरासत में लिया जाएगा, तो समाज के हक की आवाज कौन उठाएगा? राजनेताओं से जवाबदेही कौन मांगेगा उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों का काम सच्चाई को सामने लाना है, न कि सत्ता के दबाव में चुप रहना। पत्रकार अभिषेक भारती को अविलंब रिहा किया जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही पत्रकारों पर हमले और उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
 
 

संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क