Jamtara : जामताड़ा सदर अस्पताल में पिछले 96 घंटे से पड़े एक अज्ञात व्यक्ति के शव का रविवार को अजय नदी तट पर स्थित मुक्तिधाम में सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया गया शवों की पहचान नहीं होने तथा अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन या अन्य के आगे नहीं आने के बाद जामताड़ा जिला चैंबरऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चौथी बार मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अपने सौजन्य से अंतिम संस्कार किया । संजय अग्रवाल ने कहां की इंसानियत का रिश्ता किसी पहचान या परिचय का मोहताज नहीं होता है साथ उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही ना हो पाए लेकिन उसकी अंतिम यात्रा सम्मान पूर्वक होनी चाहिए समाज में ऐसे मामलों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना जरूरी है किसी अज्ञात व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार करना महज एक औपचारिकता नहीं बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सम्मान भी है साथ ही साथ संजय अग्रवाल ने कहा कि समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरत के समय इंसानियत के काम आए मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता नहीं चलने की स्थिति में भी उसके अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए वहीं स्थानीय लोगों ने संजय अग्रवाल के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए आगे आना सामाजिक जिम्मेवारी और मानवीय संवेदना का उदाहरण है ऐसे कार्य समाज में इंसानियत संवेदनशीलता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत करते हैं पिछले 96 घंटे से जामताड़ा सरदार अस्पताल में पड़े अज्ञात सब की जानकारी जामताड़ा नगर थाना प्रभारी श्री मनोज महतो के माध्यम से मुझे मिली और मैने कहा कि मैं उनका अंतिम संस्कार करूंगा जामताड़ा थाना प्रभारी महोदय ने इस मामले को केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित न मानते हुए जामताड़ा सदर अस्पताल से अज्ञात सबको अजय नदी स्थित मुक्तिधाम तक पहुंच कर अंतिम संस्कार करने में सहयोग किया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
सम्बंधित खबरें
ट्रेंडिंग न्यूज़