Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चांद पर भेज रहा है नासा अपना नया रॉकेट ,कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं
21-08-2022
7502
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Edited by -Doli Kumari
अमेरिका : नासा का नया रॉकेट चांद की यात्रा पर जाने के लिये लॉन्च पैड पर पहुंच गया है। इसी महीने इसे चांद के सफर पर रवाना होना है। 322 फुट यानी करीब 98 मीटर लंबे रॉकेट को हैंगर से निकाल कर लॉन्च पैड तक की 6 किलोमीटर की दूरी तय करने में 10 घंटे लगे। अब इसे 64000 किलोमीटर की यात्रा पर जाना है और तब इसकी अधिकतम गति 39,400 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। रॉकेट को तीसरी बार लॉन्च पैड तक आया है। दो बार इसे तकनीकी दिक्कतों के कारण वापस जाना पड़ा। पहली अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहे इस रॉकेट में कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं होगा, उनकी जगह क्रू कैप्सूल में सिर्फ तीन पुतले होंगे। इन पुतलों में लगे सेंसर विकिरण और कंपन की माप करेंगे। 29 अगस्त को इसे अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी है। नासा का नया स्पेस लॉन्च सिस्टम अपोलो मिशन के दौरान इस्तेमाल किये गये रॉकेट सैटर्न 5 से 41 मीटर छोटा मगर काफी ज्यादा ताकतवर और उन्नत है। जिस वक्त रॉकेट लॉन्चपैड पर पहुंचा वहां केप कार्निवल के बहुत सारे कर्मचारी मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे जब नासा ने 1972 में आखिरी बार गहरे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों में अपना रॉकेट भेजा था। दशक भर पहले शुरू हुए नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत चांद तक की यह पहली यात्रा है। अगले दो सालों में नासा अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चांद की परिक्रमा की तेयारी में हैं। इसके साथ ही 2025 में चांद पर इंसानों को उतारने की भी योजना है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का कड़ा संदेश, बोले- ‘भारत जोखिम उठाकर प्रहार कर सकता है’
#
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 181 से ज्यादा मौतों की पुष्टि
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
प्रधानमंत्री का जन्मदिन के आयोजन को लेकर बाबूलाल मरांडी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत की .....
#
आरा में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
#
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....