Date: 16/10/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आरा में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
8/9/2026 11:54:45 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा:
एक ओर पूरी दुनिया शुद्ध पेयजल की कमी और जल संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर आरा नगर निगम क्षेत्र में पाइपलाइन के लीकेज के कारण हजारों लीटर शुद्ध पेयजल प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। शहर के गायत्री मंदिर, मौलाबाग के समीप एक ही इलाके में तीन अलग-अलग स्थानों पर पाइप में लीकेज होने से लगातार पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से हो रही इस बर्बादी पर संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पाइप से निकल रहा शुद्ध पेयजल सड़क पर बहकर नालियों में जा रहा है। गर्मी और बदलते मौसम के बीच जहां लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ पानी की इस तरह खुलेआम बर्बादी व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर कर रही है। जल संरक्षण की अपील, लेकिन पाइपलाइन से बह रहा पानी, भारत सरकार की ओर से नमामि गंगे परियोजना समेत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण और जल स्रोतों की शुद्धता को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों से पानी की एक-एक बूंद बचाने की अपील की जाती है। ऐसे में सार्वजनिक पेयजल पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लीकेज की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ी मात्रा में शुद्ध पेयजल यूं ही बर्बाद होता रहेगा। वहीं पाइपलाइन में लीकेज के कारण सड़क और आसपास के हिस्सों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की पीढ़ी के लिए जल बचाना जरूरी, जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। लोगों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभागों को जहां पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए, वहीं आम लोगों को भी पानी की बर्बादी रोकने के प्रति जागरूक होना होगा। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से गायत्री मंदिर-मौलाबाग के पास तीनों स्थानों पर हुए पाइपलाइन लीकेज की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि हजारों लीटर शुद्ध पेयजल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। जल की एक-एक बूंद अनमोल है। आज पानी बचाया गया तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा ने महिला यात्री को लौटाया 2.50 लाख रुपये नकद से भरा बैग....
#
दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति
#
दुर्गा पूजा से निगम का बुलडोजर एक्शन, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कानूनी कार्रवाई.........
....
#
हाता मे पुराने जवाने की काबिले की सरदार की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया हैं जो काफ़ी सुंदर लग रहा हैं....
#
बंगाली कल्याण समिति द्वारा दुर्गा पूजा उद्घाटन समारोह में महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनसार थाना के बगल फर्नीचर दुकान में चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेत लाखों का सामान ले गए....
#
आरा में पाइपलाइन लीकेज से हजारों लीटर शुद्ध पानी बर्बाद, प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल
#
पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 का शुभारंभ, विष्णुपद में पूजा के बाद देवघाट पहुंचे CM सम्राट चौधरी....
#
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित.....
#
नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति पर सवाल, PMO से जांच की मांग