Date: 11/10/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क पार कर रहे व्यक्ति और बच्चे को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

22-09-2022

7570
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सोनीपत :नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति और बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि दोनों पिता-पुत्र थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने उनके फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर भेजे हैं। राई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शवों की पहचान का प्रयास जारी है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क