Date: 27/02/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ओवरटेक करने के चक्कर में, दो बसों में हुई टक्कर 

09-01-2023

7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आसनसोल : आसनसोल में सुबह हुई बस दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई , जीटी रोड पर ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में हुई टक्कर के साथ ही मिनी बस ने बिजली के खंभे को जोर से धक्का मार दिया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफर लदा बिजली का खंबा उखड़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बसें एक ही दिशा में जा रही थी, ओवरटेक करने के दौरान बस और मिनी बस के बीच टक्कर हुई जिसके बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई । हादसे के बाद वाचिक पुकार मच गई लोग दौड़ते हुए मौके पर आए घायलों को अस्पताल भेजा । इस हादसे के कारण जीटी रोड पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ खबर पाकर पुलिस भी पहुंची।

कोयलांचल लाइव के लिए आसनसोल से विक्की की रिपोर्ट