Date: 17/06/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो गुटों में बंटा चैंबर ऑफ कॉमर्स,चुनाव पदाधिकारी के असंवैधानिक रवैया से आक्रोशित है 180 व्यवसाई
6/16/2024 1:27:27 PM IST
7508
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :मुंगेर चैंबर आफ कामर्स के चुनाव में मुख्य चुनाव पदाधिकारी के असंवैधानिक रवैया से आक्रोशित 180 व्यवसायियों के एक गुट ने आकस्मिक साधारण सभा बुलाकर चैंबर के अध्यक्ष व सचिव का चयन कर लिया। जैन धर्मशाला में वेद प्रकाश की अध्यक्षता में आकस्मिक आमसभा हुई। जिसमें मुंगेर चैंबर आफ कामर्स के सत्र 2024-27 के लिए अध्यक्ष दिलीप कुमार सर्राफ तथा सचिव के रूप में दीपक कुमार का चयन कर लिया गया। चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद संजय कुमार बबलू ने बताया कि चैंबर के संविधान में यह प्रावधान है कि कार्यकारिणी के असंवैधानिक कृत्य करने पर 51 सदस्य या एक चौथाई सदस्य आकस्मिक साधारण सभा बुला सकते हैं। प्रावधान के अनुरूप 180 सदस्यों की मौजूदगी में साधारण सभा बुलाकर अध्यक्ष व सचिव का चयन किया गया। पुरानी कार्यकारिणी की कार्यशैली और मुख्य चुनाव पदाधिकारी के असंवैधानिक कृत्य से आक्रोशित व्यवसायियों ने चैंबर के अध्यक्ष व सचिव का चयन किया है।वही दूसरी ओर मुंगेर चैंबर आफ कामर्स के दूसरे गुट वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा रविवार 16 जून को मुंगेर क्लब में आम सभा के साथ निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। बता दें कि चैंबर के मुख्य चुनाव पदाधिकारी द्वारा एक गुट के अध्यक्ष व सचिव पद के संयुक्त उम्मीदवार का नामांकन रद्द कर दिए जाने के कारण अशोक सितारिया और संतोष अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष व सचिव निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। वहीं आज दिलीप सराफा वाले गुट ने मुंगेर शहर में विजय जुलूस भी निकला । जहां जुलूस के दौरान गले में विजय माला लिए और रंग गुलाल खेलते दिखे सभी।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
FSSAI का बड़ा कदम! अब Healthy, Organic और Zero Maida जैसे दावों पर लगेगी लगाम
#
वैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, GDP ग्रोथ 6.6% के आसपास रहने का अनुमान
#
UPI, पैन कार्ड से लेकर ATM तक बदल गए नियम, जानिए...
#
पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर, लेकिन 4 साल के उच्चतम स्तर पर; आम जनता पर बढ़ा बोझ
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सीएम योगी ने किया एलान, यूपी पुलिस में 1 लाख नौकरियों की देंगे सौगात
#
गैंगरेप मामले में पुलिस ने 10 को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ ,पुलिस ने कहा ...
#
नगर निगम की बैठक में 11 जोनल कमिटियों का गठन, विकास योजनाओं पर तेज़ी से काम की तैयारी
#
इंडियन बैंक शाखा में हुआ हादसा, गार्ड की चली बंदूक, रिकवरी एजेंट की हुई मौत
#
12वीं विज्ञान संकाय में100 प्रतिशत अंकों के साथ .शांभवी तिवारी ने बनीं नेशनल टॉपर ,परिवार और लोगो में खुशी का माहौल