Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

NEET पेपर लीक घोटाला मामले में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का रुख कड़ा,कल करेंगे रांची राजभवन का घेराव 

6/20/2024 12:54:09 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :नीट के परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने अब छात्रों को न्याय दिलाने की ठान ली है। इस बात की जानकारी धनबाद से कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रेस विज्ञपति जारी कर दी है। उन्होंने बताया है की कल यानी 21 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ,झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार NEET पेपर लीक घोटाला के विरोध में रांची के शहीद चौक से विरोध मार्च राजभवन तक जायेगा और वह पहुँच कर राजभवन का घेराव किया जाएगा। इसको लेकर धनबाद से सभी कांग्रेस के नेता पुटकी प्रभू महतो चौक से एक साथ रांची के लिए रवाना होंगे। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क