Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

अतिक्रमण में टूटे कई घर,बचाने के लिए बुलडोजर के आगे लेटी महिला    

10/25/2024 2:00:47 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad : जहानाबाद में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाने गये बुलडोजर को उस समय रोकना पड़ गया,जब एक महिला बुलडोजर के के आगे बैठकर चीत्कार करने लगी। मामला नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव के समीप का है। बुलडोजर के आगे लेटी महिला का कहना था कि सरकार के द्वारा हम लोगों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया गया है और जबरन पुलिस प्रशासन के द्वारा बुलडोजर लगाकर मकान तोड़ा जा रहा है। जिसके काफी समझाने बुझाने के बाद महिला को बुलडोजर के पास से हटाया गया। तब जाकर कही अतिक्रमण हटाने का कार्य प्रारंभ हुआ। इस दौरान दर्जनों पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया।
 
                              विज्ञापन 
 
जानकारी के मुताबिक़ जहानाबाद से होकर गुजरने वाली एनएच-83 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान एरकी गांव के समीप सड़क किनारे सरकारी जमीन पर दर्जनों लोगों ने पक्का मकान बना रखा है। जिसे जिलाधिकारी के आदेश पर सदर अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान दर्जनों मकानों को ध्वस्त किया गया है। वही इस मौके पर पथ विभाग के अभियंता भी मौजूद रहे। इस संबंध में अभियंता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर पक्का मकान बनाकर रह रहे लोगों को पहले से ही सूचना दे दी गई थी कि अपना मकान सरकारी भूमि पर से हटा ले,बावजूद इसके इन लोगों ने अपने मकानों को नही हटाया। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने का यह कार्य किया जा रहा है। 
 
 
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट