Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिवाली से पूर्व इनर व्हील क्लब धनबाद ने वृद्धा सेवा आश्रम में की वृद्धजनों की सेवा

10/25/2024 4:11:58 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : इनर व्हील क्लब धनबाद, माइलस्टोन के बैनर तले क्लब के सदस्यों द्वारा दिवाली से पूर्व सहयोगी नगर स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में वृद्धजनों की सेवा की गई। इस क्रम में आश्रम में वृद्धजनों के लिए दीवाली की दीपक- बाती, सजावट का सामान, फल, मिठाई, नाश्ता और रोजमर्रा उपयोग में आने वाली अन्य वस्तुओं को भेंट करने के साथ उनके संग समय व्यतीत कर सभी का सुध बुध ली। क्लब की पदाधिकारी रेनू कौशल ने बताया कि क्लब के सदस्यों का आश्रम आने का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ दीवाली के त्यौहार की खुशियां बाँटना और उनके साथ समय बिता कर अपनापन का एहसास दिलाना था। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रश्मि सहाय, सचिव ऋतु श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष रेणु कौशल आदि सदस्य उपस्थित रहीं। आश्रम के संचालक नौशाद गद्दी ने क्लब के सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त किया।
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क