Date: 10/08/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जल्द ही छोड़ेंगे कंजर्वेटिव नेता का पद
7/5/2024 5:21:44 PM IST
7548
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
ब्रिटेन : आम चुनाव में हुई पराजय के बाद ऋषि सुनक ने शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह जल्द ही कंजर्वेटिव नेता का पद भी छोड़ देंगे। डाउनिंग स्ट्रीट में प्रधानमंत्री कार्यालय के सामने दिए गए एक संक्षिप्त भाषण में सुनक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने इस काम के लिए अपना सब कुछ दिया है, लेकिन आपने यूनाइटेड किंगडम की सरकार को बदलनेे का जनादेश दिया है, आपका निर्णय ही मायने रखता है। उन्होंने कहा कि मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। सभी कंजर्वेटिव उम्मीदवारों और प्रचारकों ने अथक परिश्रम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली, मुझे खेद है कि हम जीत नहीं दिला पाए। सुनक ने अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए मतदाताओं से माफ़ी मांगी। उन्होंने कहा कि कंज़र्वेटिव शासन के 14 वर्षों के दौरान यूनाइटेड किंगडम तेजी के साथ आगे बढ़ा। सुनक ने कहा कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के साथ मैंने आपसेे कहा था कि मेरा सबसे महत्वपूर्ण कार्य देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाना था। मेरे कार्यकाल के दौरान मुद्रास्फीति स्थिर रही, ब्याज दरें कम रहीं और देश विकास की राह पर रहा। हमने दुनिया में अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया। सुनक ने किंग चार्ल्स को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए बकिंघम पैलेस के लिए रवाना होने से पहले कहा कि यह एक कठिन दिन है, लेकिन मैं इस पद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश का प्रधानमंत्री होने का सम्मान देते हुए छोड़ रहा हूं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
UNSC की दावेदारी में भारत की बड़ी पहल, जयशंकर ने शुरू किया वैश्विक अभियान
#
मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों को नई मजबूती, व्यापार और डिजिटल सहयोग को बढ़ावा
#
भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी हुई मजबूत! अपाचे हेलीकॉप्टर और M777 तोपों के लिए बड़े रक्षा पैकेज को मंजूरी
#
FATF में भारत की बड़ी जीत: विवेक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का प्रभाव
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिना नक्शे के बना "गोल्डेन वेडिंग पैलेस" अब होगा ध्वस्त, निगम ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
#
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बढ़ी जांच, ट्रस्ट पदाधिकारियों से घंटों हुई पूछताछ
#
जीटी रोड पर स्टंट कर रील बना रहे 7 युवक को पुलिस ने दबोचा ,3 कार हुई जब्त
#
हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा
#
सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर; इलाके में मचा हड़कंप