Date: 27/08/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बारिश में डूबा एयरपोर्ट,सभी उड़ाने रद्द  

8/2/2024 1:16:19 PM IST

7566
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Duragapur :दुर्गापुर एयरपोर्ट गुरुवार रात की बारिश के कारण पानी डूब गया। अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट भी जलमग्न हो गया। जिससे एयरपोर्ट ठप हो गया। शुक्रवार को एयरपोर्ट से विमानों की सेवा पूरी तरह से ठप रही है। न ही यहां कोई विमान उतरा और न ही यहां से उड़ा। सिर्फ रनवे ही नहीं मिली बल्कि एयरपोर्ट के कार्यालय से लेकर लाउंज सभी जगह पानी भर गया था। एयरपोर्ट में इस तरह की स्थिति पहली बार हुई। शनिवार से स्थिति स्वाभाविक होने पर उड़ान फिर से शुरू होने की संभावना है।
 
आसनसोल से कोयलांचल लाइव के लिए रिक्की की रिपोर्ट