Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टीवी देखने की मिली सजा,नाबालिग मेड को किया गंजा,आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
 

8/5/2024 11:33:22 AM IST

7524
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Moradabad : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अमानवीय घटना निकलकर सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग लड़की को मोबाइल और टेलीविजन देखने की सजा के तौर पर गंजा कर दिया गया। मामले के आरोपी पति-पत्नी पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। इस मामले को लेकर एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने बताया, "दो अगस्त को ये पूरा प्रकरण प्रकाश में आया था। जनपद शामली की रहने वाली साहिबा नाम की महिला ने 112 पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया उनकी बच्ची यहां के एक परिवार घर पर काम करती है। दंपती ने बच्ची के साथ अभद्रता की और नाई से उसके बाल कटवा दिए। इस मामले में थाने में  एफआईआर दर्ज करके आरोपी दंपति के खिलाफ कार्रवाई की गई।" गौरतलब है कि 15 वर्षीय बच्ची उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कारोबारी के यहां काम करती है। घर पर नाई बुला कर बर्बरतापूर्वक गंजा कराने की सूचना जब पीड़ित बच्ची की मां को लगी तो वो चौंक गई। पीड़िता की मां ने इस घटना को लेकर मुरादाबाद के गलशहीद थाने में आरोपी कारोबारी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 


सम्बंधित खबरें

# प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
# सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
# पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
# हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
# दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी  तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....