Date: 18/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ज्वेलर्स की दुकान में लूटपाट, दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली
12/24/2025 8:06:32 PM IST
7461
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा : शहर के सबसे व्यस्त इलाके कायस्तपाड़ा चौक स्थित बालाजी ज्वेलर्स में बुधवार शाम लूट और गोलीकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे तीन बदमाश मोटरसाइकिल से कायस्तपाड़ा चौक पहुंचे। उस वक्त बाजार में काफी भीड़ थी। बदमाश सीधे बालाजी ज्वेलर्स में घुसे और हथियार के बल पर दुकान में रखे जेवरात लूट लिए।
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने दुकान मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी। गोली लगते ही दुकान और आसपास अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बदमाश लगातार फायरिंग करते हुए कायस्तपाड़ा मोहल्ले की ओर फरार हो गए। लगातार गोली चलने के कारण लोग डर के मारे कोई मदद नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एस पी राजकुमार मेहता और पुलिस दल पहुंची और जांच शुरू की। घायल अमन वर्मा को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में भारी रोष देखा गया। लोगों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर मात्र 5 दिन की काम करने का किया मांग, बैंक से जुड़े ग्राहक है परेशान
#
पुस्तक लेने घर से निकली छात्रा का नहीं मिला सुराग , परिजन बेचैनी
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
रसोइया और संयोजीका बैठी हड़ताल पर, रखी ये महत्वपूर्ण मांगे
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी