Date: 18/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर अपराध रोकने के लिए साइबर पीस संस्था आई आगे,महिलाओ को किया जागरूक
12/24/2025 6:06:38 PM IST
7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur: शहर ही नहीं, अब ग्रामीण इलाकों में भी साइबर अपराध तेजी से पैर पसार रहा है। भोले-भाले ग्रामीण साइबर ठगों के झांसे में आकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। इसी बढ़ते खतरे को देखते हुए पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत भवन में महिलाओं के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन साइबर पीस संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार, इंस्पेक्टर कुणाल राजा, कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान, जोनल कोऑर्डिनेटर तारक दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मोबाइल कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, सरकारी योजना के नाम पर होने वाली ठगी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं ने अपनी जिज्ञासाएं भी साझा कीं और साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध का दायरा बहुत बड़ा हो गया है। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठग सीधे-साधे ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं, ऐसे में सतर्कता बेहद जरूरी है। वहीं साइबर पीस संस्था के तारक दास ने बताया कि पूरे जिले में गांव-गांव जाकर लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि ठगी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
#
मोटरसाइकिल चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़,11बाइक सहित 5 मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार
#
आरा में अपराधियों का आतंक, पुलिस पर उठा सवाल!
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर मात्र 5 दिन की काम करने का किया मांग, बैंक से जुड़े ग्राहक है परेशान
#
पुस्तक लेने घर से निकली छात्रा का नहीं मिला सुराग , परिजन बेचैनी
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
रसोइया और संयोजीका बैठी हड़ताल पर, रखी ये महत्वपूर्ण मांगे
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी