Date: 15/10/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सरेंडर करने के बाद भी आपकी बीमा पॉलिसी इंफोर्स रहेगी - तरुण ओझा
8/23/2024 6:33:32 PM IST
7640
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: ऐशो एंडोमेंट सर्विसेज के माध्यम से पॉलिसी सरेंडर के बाद भी आपकी बीमा पॉलिसी इंफोर्स रहेगी। जिसको लेकर जोड़ाफाटक स्थित इंडस्ट्रीज ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन में एजेंटों की बैठक तथा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य जीवन बीमा सलाहकार एवं अभिकर्ताओ ने भाग लिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रवक्ता तरुण ओझा ने कहा कि बीमा पॉलिसी सरेंडर के बाद भी पॉलिसी इंफोर्स रहेगी। ऐशो एंडोमेंट सर्विसेज के माध्यम से बीमाधारकों के साथ साथ अभिकार्त्ताओं को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि ऐशो एंडोमेंट विशेष रूप से जीवन बीमा पॉलिसी धारकों के लिए जो अपनी पॉलिसियों को सरेंडर करने या लेप्स का सामना करने पर विचार कर रहे हैं। उनके जीवन बीमा लाभों को बरकरार रखते हुए अपनी एंडोमेंट बीमा पॉलिसियों का सरेंडर मूल्य प्राप्त करने का एक नया तरीका प्रदान करता है। ऐशो द्वारा संचालित एलिप सुनिश्चित करता है कि पॉलिसी धारकों को जीवन बीमा द्वारा निर्धारित सटीक सरेंडर मूल्य मिले। इसके अलावा, एलिप नामांकित व्यक्तियों के लिए असाइनमेंट तिथि से परिपक्वता तिथि तक वर्ष-दर-वर्ष जीवन बीमा लाभों की रूपरेखा तैयार करता है। जिससे पॉलिसीधारक के निधन की स्थिति में बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान किए निरंतर वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित होती है। तरुण ओझा ने यह भी कहा कि समर्पण राशि के बराबर असाइनमेंट राशि भुगतान के बाद भी पॉलिसी धारक का असमय मृत्यु होने पर कुछ शर्तों के साथ ट्रस्ट द्वारा पॉलिसी धारकों को जोखिम कवर का भुगतान किया जाता है। यह सेबी द्वारा पंजीकृत है। धनबाद शाखा का प्रबंधन संभाल रहे अमित कुमार ने बताया कि यह पॉलिसीधारक और अभिकर्ता के हित में है। विशेष अतिथि नयन कुमार कमल आल इंडिया लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस प्रक्रिया की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बताया कि आज के युग में जहां अभिकर्ता की आय दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। उस परिस्थिती में एलिप का प्रयोग करके अभिकर्ता की न केवल आय सुनिश्चित होती है बल्कि उसका क्लब सदस्यता भी बरकरार रहती है। साथ ही साथ पॉलिसी धारक को भी फ़ायदा होता है l ऑल इंडिया लियाफी के मंडल अध्यक्ष नन्दलाल प्रसाद वर्णवाल के अनुसार आज के समय में यह सर्वोत्तम उपाय है,जिसका एजेंट और ग्राहक के हित का लाभ होता है l विशिष्ट अतिथि सी ए रोहित प्रसाद एकल ने सभी आर्थिक बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे अभिकर्ता और समाज के हित में बताया। इस कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र वर्मा ने किया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अम्बे माइनिंग ने रोजगार के लिए मांगा 45 दिनों का समय, आश्वासन के बाद धरना स्थगित,मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी ...
#
पीएंडएम मॉल पर टाटा स्टील का बड़ा एक्शन! 2.23 करोड़ बकाया, 15 दिन की आखिरी मोहलत......
#
0.4% एमडीआर के विरोध में जामताड़ा चेंबर का मौन धरना, शुल्क वापस लेने की मांग !.....
#
2 अक्टूबर को जामताड़ा में व्यापारी करेंगे सामूहिक उपवास, 0.4% MDR के विरोध में आंदोलन....
#
जमशेदपुर में सिक्योरिटी गार्ड एजेंसियों पर गंभीर सवाल, 8 घंटे की जगह 12 घंटे ड्यूटी कराने और बिना लाइसेंस एजेंसी चलाने का गंभीर आरोप...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मौसम ने ली अचानक करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
#
NEET-UG 2026 का री-एग्जाम आज, 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा पर देशभर की नजर
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: आखिरी फरार आरोपी राघवेंद्र ने किया सरेंडर, सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
#
उप विकास आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा, अपूर्ण लाइसेंसों को पूर्ण कराने का दिया निर्देश
#
विकास के दावों की खुली पोल! सड़क नहीं तो खटिया बनी सहारा, सिस्टम की लाचारी का वीडियो वायरल