Date: 31/07/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज द्वारा खोरठा गीतकार विनय तिवारी को किया गया सम्मानित 

8/30/2024 11:24:47 AM IST

7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Topchachi : आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज नें सिधाबाद गांव स्थित कार्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे ब्राह्मण समाज के मैट्रिक एवं इंटर के समस्त 145 विद्यार्थियों के अलावा समाज के अन्य विभूतियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी मौके पर झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर साहित्यकार, कवि,फ़िल्मलेखक, निर्देशक एवं गीतकार विनय तिवारी भी उपस्थित हुए। खोरठा गीत,संगीत,साहित्य एवं सिनेमा को राष्ट्रीय फलक तक पहुँचाने में इनका अहम योगदान रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक विमला हरिहर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस एंड विमला हरिहर हॉस्पिटल फार्मेसी नर्सिंग फिजियोथेरेपी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरिहर पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ - साथ आर्ष परिषद के प्रमोद कुमार दुबे,सचिव राजेश पांडेय, बासुदेव उपाध्याय, आचार्य विश्वनाथ पाठक, लखनलाल तिवारी, गिरिजा शंकर उपाध्याय, सुरेश चन्द्र तिवारी, रविंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी,  उत्तम तिवारी,अनंतलाल तिवारी, जयप्रकाश तिवारी,निवास तिवारी,गौरव दुबे आदि उपस्थित थे।  
 
कोयलांचल लाइव डेस्क