Date: 22/02/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क दुर्घटना : स्वास्थ्य मंत्री व उपायुक्त मिलें घायल श्रद्धालुओं व उनके परिजनों से, दी मृतकों के परिजन को 1 लाख ,घायलों को 20 हजार
7/29/2025 5:03:31 PM IST
7429
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Devghar :
देवघर सड़क दुर्घटना प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकार नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सदर अस्पताल व एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत सभी घायलों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सिविल सर्जन व एम्स निर्देशक को विशेष ध्यान देने का निदेश दिया, ताकि घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने जानकारी दी की हादसे में चालक समेत 06 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 24 श्रद्धालु घायल है। जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है। साथ ही हादसों में मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से 01 लाख रुपये और घायलों को 20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से प्रदान किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सभी तरह के जांच, दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था करायी जा रही है और घायल व मृतक को उनके घर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, एम्स निर्देश डॉ सौरभ, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आदि मौजूद थें।
देवघर से कोयलांचल लाइव के लिए उत्तम जायसवाल की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
बदला रहा बिहार :ई-रिक्शा में महिला का उठा प्रसव पीड़ा ,सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से कराया डिलीवरी
#
चिरकुंडा में खुला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विधायक अरूप चटर्जी ने किया उद्घाटन ,कहा ...
#
कोवाली गांव में स्वीकृत नया उप स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विरोध ,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
देह व्यापार के आरोप में होटल के खिलाफ ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा,पुलिस ने चार युवक युवतियों को लिया हिरासत में
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
#
अधिवक्ता ने जीवित दरोगा का गयाजी में किया श्रद्धा, एक केस में फसता देख भ्रष्ट दरोगा ने कोर्ट मे पेश किया मृत सर्टिफिकेट, हो गया फरार
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस