Date: 01/08/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मिड-डे मील बनी 61 छात्राओं के अस्पताल पहुंचने की वजह,आखिर क्या है पूरा माजरा ?  

10/6/2024 1:39:33 PM IST

7421
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Latehar : झारखण्ड में लातेहार के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय,बरवाडीह में स्कूली व्यवस्था की पोल खुल गयी। जहां पर विद्यालय के 61 छात्राएं बीते दिन फ़ूड पॉइज़निंग से बीमार हो गई। जिसके बाद उन सभी को तुरंत बरवाडीह सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के बाद छात्राओं की हालत में सुधार है। सीएचसी के डॉक्टर क्षितिज राज ने छात्रों द्वारा खायी गई खिचड़ी में छिपकली गिर जाने का अनुमान लगाया है। वही छात्राओं को अस्पताल लेकर पहुंची विद्यालय की शिक्षिका रूबी कुमारी ने बताया कि छह से 11वीं तक की छात्राओं ने  शनिवार की दोपहर खिचड़ी,चोखा और पापड़ खाएं थे।
 
                                  विज्ञापन 
 
जिसके एक-डेढ़ घंटे बाद उन सभी छात्राओं की तबियत खराब होने लगी। किसी को चक्कर तो किसी को पेट में दर्द शुरू हो गया। कुछ छात्राएं तो गले में खुजली की भी शिकायत करने लगी। वही इस मामले में डीईओ प्रिंस कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है,जिसकी विस्तृत जानकारी ली जा रही है। जबकि स्कूल कि वार्डन संगीता कुमारी को फ़ोन किया गया तो उसने कॉल को नहीं उठाया। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्यवाई करती है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क