Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महंगाई में धनबाद में "नीम हकीम ख़तरे जान" वाली स्थिति   

10/16/2024 7:09:06 PM IST

297
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : आमतौर पर डॉक्टर को भगवान माना जाता है,लेकिन बदलते दौर में इस पेशे का भी व्यवसायीकरण हो गया है। ताज़ा वाक्या कतरास निवासी मोहम्मद इमरान के पिता 71 वर्षीय मोहम्मद कलीम अंसारी के निधन की है। इमरान ने बताया कि तबियत बिगड़ने पर उन्होंने अपने पिता को एक अस्पताल में भर्ती कराया,जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उनका प्रॉब्लम वॉल्व लीकेज बताया। जिसके बाद उन्होंने उन्हें वहां से डिस्चार्ज कराके CMC वेल्लोर ले गए,जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनका ओपन हार्ट सर्जरी नहीं होगा। जिसके बाद उन्होंने पिता को लेकर वापस घर (कतरास) लौट आये। यहां फिर उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी तब उन्होंने उन्हें SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल,धनबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया। हॉस्पिटल में बताया गया कि प्रॉब्लम बहुत बढ़ गया है इसलिए ऑपरेशन हर हाल में करनी होगी,ऐसे में तनाव की स्थिति में सोच विचार करते-करते अचानक उनके पिता ने दम तोड़ दी।
 
 
                                   विज्ञापन             
 
 
ज्ञात हो कि यह वही हॉस्पिटल है जिसका उदघाटन में झारखण्ड के गवर्नर अभी हाल ही में आये थे,ऐसे में धनबाद में आखिर किस हॉस्पिटल पर जनता विश्वास बनाये। पैसे खर्च करके भी मरीज चिकित्सकों की कारिस्तानी से मौत के घात उतर जाते है। मोहम्मद कलीम अंसारी की मौत से उनका परिवार सदमे से अधिक उक्त स्पेशलिटी हॉस्पिटल को कोश रहा है तथा लोगों को सलाह दे रहा है कि इस हॉस्पिटल भूल कर भी कोई इलाज ना कराये। क्योकि धनबाद में खर्च करके भी इलाज की स्थिति बिलकुल  "नीम हकीम ख़तरे जान" वाली है। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क