Date: 25/10/2024 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए डीएसपी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक 

10/24/2024 11:10:29 AM IST

129
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger : बिहार के मुंगेर में यातायात डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने आज जिले के बैद्यनाथ गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक करते हुए यातायात नियमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा साइबर सेल अपराधियों द्वारा लड़कियों को ब्लैकमेल करने का मामला इन दिनों अधिक सामने आने लगा है। ऐसे में लड़कियों को सावधान रहने और जागरूक होने की जरूरत है। सोशल मीडिया जैसे व्हाटसएप,इंस्टाग्राम,फेसबुक आदि किसी पर भी अनजान नंबर का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से बचने की सलाह दी। किसी भी अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करने की बात कही।
 
                                विज्ञापन 
 
इस दौरान छात्राओं को यातायात से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए नियम के अनुरूप ही वाहन चलाने की बात कही। वहीं यातायात डीएसपी सह साइबर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि आज बैजनाथ गर्ल्स हाई स्कूल में साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों को लेकर छात्राओं को जागरूक किया गया है। जिसमें साइबर फ्रॉड को पहचान के तरीके, साइबर ठगी से बचने के उपाय, साइबर सुरक्षा, महिलाओं बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराध की जानकारी छात्रों को दी गई है। ताकि लोग साइबर अपराध से बच सके और इस तरह का जागरूकता साइबर थाना के द्वारा लगातार चलाया जा रहा है।
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट