Date: 21/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नवजात बच्चों के वार्ड में बरसा आग का कहर,दस नवजात मासूमों की गई जान,परिजनों में मचा कोहराम
11/16/2024 11:20:06 AM IST
7498
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jhansi :
उत्तरप्रदेश में झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भीषण आग लगने से 10 नवजातों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,लेकिन इस दुर्घटना ने अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते पहले आग लगी,उसके बाद फिर धमाका हो गया,जिससे पूरे वार्ड में आग फैल गई। वार्ड ब्वॉय ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सट्विंगशर) चलाया। लेकिन वह 4 साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था,इसलिए वह काम नहीं किया। इस अग्निकांड के एक चश्मदीद गवाह के मुताबिक बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए नर्स ने माचिस की तीली जलाई। लेकिन जैसे ही उसकी तीली जली,तुरंत पूरे वार्ड में आग लग गई। आग लगते ही नर्स ने अपने गले में पड़े कपड़े से 3 से 4 बच्चों को लपेटकर बचाते हुए बाहर लेकर आ गयी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। जिसके बाद वार्ड की खिड़की तोड़कर वहां पानी की बौछारें मारीं गयी। जबकि घटना की सुचना मिलने DM-SP पहुंचें,लेकिन भीषण आग को देखते हुए घटनास्थल पर सेना को बुलाया गया। जिसके बाद करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन आज सुबह तक 5 बच्चों का पता न चलने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया और अंदर घुस गए। वही प्रशासन द्वारा आग के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। इसके अलावा अस्पताल में सुरक्षा उपकरणों की कमी और लापरवाही ने इस हादसे को और भी गंभीर बना दिया है। फायर एक्सटिंग्विशर के एक्सपायर होने और पर्याप्त अग्निशमन उपाय ना होने पर अब सवाल उठ रहे हैं। यह घटना अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा मानकों में भारी चूक को उजागर करती है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार न्याय और दोषियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और जिला प्रशासन को घायल बच्चों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। साथ ही इस घटना की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। यह हादसा बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सरकारी और स्वास्थ्य विभाग को इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झांसी के मेडिकल कॉलेज में बच्चों के वार्ड में आग लगने से 10 शिशुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी तरह जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से लिखा है कि “झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने का हादसा बेहद हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करें।”
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा, यात्रियों में खुशी,सांसद ढुलू महतो की पहल पर मिली मंजूरी.....
#
नियुक्त कर्मियों को हटाने पर हाईकोर्ट की रोक, JPSC-फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने का आदेश थमा
#
मुंगेर में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का असर, 16 दिनों में सिर्फ 5 दस्तावेजों का निबंधन
#
पाथरडीह न्यू वाशरी निर्माण स्थल पर वेल्डिंग मशीन फटी, तीन मजदूर झुलसे, सुरक्षा मानकों को लेकर आरके कंस्ट्रक्शन पर उठे सवाल ?
#
भूतही नदी पर बनी पुलिया तीसरी बार बह गई पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा,साइकिल सवार ग्रामीण भी ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
घर तोड़े जाने के नोटिस से भड़का आक्रोश, लोगों ने पूर्व मंत्री और मेयर की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार
#
बाबन बीघा जंगल में मिला एक युवक का जला शव ,जाँच में जुटी पुलिस
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
#
बिहार में झारखण्ड के युवक की हुई हत्या, ईंट भट्ठा परिसर से मिला शव
#
JSSC CGL रद्द होने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन में हंगामा