Date: 30/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
5 दिसंबर को होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार,6-7 नए चेहरों को मिल सकता है मौका
12/3/2024 1:32:31 PM IST
7490
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 5 दिसंबर को करने की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार सरकार ने मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए 5 दिसंबर के दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित करने का आग्रह राजभवन को औपचारिक तौर पर भेजा है। लेकिन आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का ऐलान अभी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ इस दिन 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के छह,कांग्रेस के चार और राष्ट्रीय जनता दल के एक मंत्री होंगे। वही इस बार मंत्रिमंडल में छह से सात नए चेहरों को मौका मिलना तय माना जा रहा है। जिनमे झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ,घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन,मधुपुर के विधायक हफीजुल हसन,भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी और टुंडी के विधायक मथुरा महतो को मंत्री बनाए जाने की संभावना है। लेकिन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और राजमहल के विधायक एमटी राजा के नाम पर भी चर्चा चल रही है। वही कांग्रेस की ओर से जिन चार विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है,उनमें लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव,जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी,महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह एवं पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव में कोई एक और कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के नाम शामिल हैं। इनमे भी रामगढ़ की विधायक ममता देवी, बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह और मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह के भी नाम की चर्चा है। जबकि राजद के कोटे से देवघर के विधायक सुरेश पासवान मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे बताए जाते हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि गोड्डा के विधायक संजय सिंह यादव और हुसैनाबाद के विधायक संजय प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद के लिए लॉबिंग की है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
इंडिया गठबंधन की बैठक पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का तंज, बोले-‘जिसका नेता कमजोर है, उसके बैठक का क्या मतलब....
#
बूथ पर SIR की समीक्षा, भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने 45 हजार नाम कटने की आशंका जताई,
किया
बूथ का निरीक्षण.....
#
यादव समाज पर टिप्पणी के विरोध में मंत्री का पुतला फूंका, 30 सितंबर को चार जिलों में प्रदर्शन
#
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आँगन का मिलन कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक हुए शामिल...
#
विष्णुपद मंदिर में राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने किया पिंडदान, कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा ......
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
रक्षाबंधन पर अनोखी परंपरा: बाहरदाढ़ी में पेड़ों को बांधी गई राखी, ग्रामीणों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प
#
BCCL में फिर धंसी जमीन ,मची अफरा तफरी ,श्री इंफ़्रा आउटसोर्सिंग कंपनी की लापरवाही आई सामने
#
MMDR संशोधन पर हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड के हितों की हुई अनदेखी
#
खान एवं खनिज विकास विनियम संसोधन विधेयक बिल को कांग्रेस राज्य स्तरीय प्रदर्शन सात सितंबर ...
#
MMDR विधेयक को लेकर राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने दिया बड़ा बयान!