Date: 13/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर क्रिकेट अकादमी (ब्लू) ने स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को 59 रनों से हराया
1/13/2025 2:50:31 PM IST
7445
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू बनाम स्टार फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू ने 30 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से शिवम राज ने सर्वाधिक 48 रन, गुलशन ने 44 रन, सागर ने 25 रन, ऋत्विक ने 16 रन तथा समीर सिंहा ने 13 रन बनाए। अतिरिक्त रनों की संख्या 24 रही। स्टार फ्रेंड्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रामकुमार ने सर्वाधिक चार विकेट, अंकित राज ने दो विकेट तथा अरुण ने एक विकेट लिया ।
177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार फ्रेंड्स की पूरी टीम 26 ओवर में 118 रन बनाकर आउट हो गई। स्टार फ्रेंड्स की तरफ से प्रभात ने सर्वाधिक 63 रन, रंजन ने 15 रन तथा रोहित ने 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। भोजपुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में पांच रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। गुलशन ने दो विकेट लिए तथा शिवांश एवं गोविंद शंकर ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार भोजपुर क्रिकेट अकादमी ब्लू ने यह मैच 59 रनों से जीत लिया। आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सागर तिवारी को शाहाबाद पारा मेडिकल कॉलेज की तरफ से ट्रॉफी, सीनियर पत्रकार आशुतोष द्वारा दिया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के संजीव तिवारी एवं जिला पैनल के श्रीधर थे, स्कोरिंग ओमप्रकाश ने की। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी सीनियर खिलाड़ी एवं विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कल का मैच सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम बिहिया क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर होगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चैंपियन पर होगी मिलेगा तगड़ी प्राइज मनी , हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये
#
राष्ट्रीय सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के लिए बिहार से अमित सिंह का हुआ चयन, माता-पिता के छलके आँशु
#
पोलो मैदान में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, बाहरी खिलाड़ी को लेकर हुआ विवाद,मौके पर पहुंचीं पुलिस
#
अब शीतलपुर गांव खेल के जरिये लिखेगा भविष्य की एक नई कहानी
#
प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने किया क्रिकेट मिडिया कप टूनामेंट का आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य- विजय सिन्हा
#
निट छात्रा हत्या मामले को लेकर गर्म हुआ जहानाबाद ,छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे अल्पसंख्यक समुदाय लोग
#
उद्योग संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रशासन के बीच दिखा सीधा संवाद ,उद्यमियों ने राखी अपनी समस्या
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
देर रात डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल,पुलिस ने डीजे के साथ पिकअप को किया जब्त