Date: 13/03/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जिला क्रिकेट संघ में सी ए बी ने लिटिल चैंप को 39 रनों से हराया
 

1/15/2025 7:01:38 PM IST

7459
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara  : आरा(भोजपुर) जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर कब बनाम लिटिल चैंप के बीच मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सी ए बी  की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए । सी ए बी की तरफ से धीरज ने 31 रन, सुशील ने 33 रन, अर्चित कश्यप ने 28 रन और विद्यासागर ने 27 रनों का योगदान किया ।अतिरिक्त रनों की संख्या 28 रही। लिटिल चैंप की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरभ, मोहित केसरी और तेजस को दो-दो विकेट मिला। नित्यम को एक विकेट मिला। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल चैंप की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी ।लिटिल चैंप की तरफ से अवनीश ने सर्वाधिक 26 रन, विवेक ने 23 रन, आरुष ने 15 रन ,करण ने 14 रन और सौरव ने 14 रनों का योगदान किया। सी ए बी  की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने सर्वाधिक तीन विकेट, अर्चित कश्यप एवं रितिक ने दो-दो विकेट तथा धीरज ने एक विकेट लिया ।इस प्रकार सी ए बी ने यह मैच 39 रनों से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले अर्चित कश्यप को जिला पैनल के अंपायर द्वारा दिया गया ।आज के मैच के निर्णायक नवीन एवं ओमप्रकाश थे ,स्कोरिंग राजीव ने की । मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, सीनियर खिलाड़ी एवं विभिन्न क्लबो के सचिव ,लीग कन्वेनर आकाश कुमार ,कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी राकेश कुमार मुन्ना, राकेश सिंह उपस्थित थे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट