Date: 20/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 केंद्रीय सरना समिति, प्रतिनिधि मंडल ने की CM से भेंट, मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा
 

1/23/2025 1:57:04 PM IST

7498
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, भारत के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को सरना आदिवासी समाज की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराते हुए, एक ज्ञापन सौंपकर उसके निदान की दिशा में उचित पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य हित में सरकार सभी वर्ग तथा समुदाय के विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में समाज के हर वर्ग और तबके के लोगों को सशक्त और आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है क्योंकि बिना समाज को मजबूत किए राज्य को मजबूत नहीं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरना आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा एवं संस्कृति को संरक्षित करने के साथ उनके हक-अधिकार को देने के लिए हमारी सरकार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव, अमर उरांव, राजू मंडल, शिवा कच्छप, प्रदीप तिर्की, सोनू मुंडा, झरी मुंडा, राजेश तिर्की, हेमन्त गाड़ी, चिंतामणि सांगा, सुलोचना खालखो, सावित्री कच्छप, लाली कच्छप, संजना उरांव, मधु तिर्की, प्रीति कच्छप और सायरा कच्छप प्रमुख रूप से शामिल थे। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 
 
 
 
 
  


सम्बंधित खबरें

# प्रशांत किशोर का NDA और निर्वाचन आयोग पर हमला, स्नातक MLC चुनाव में एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप....
# नाव हादसे पर सवाल से भड़के जीतनराम मांझी, बोले- ‘हंसुआ के बियाह में खुरपा का गीत’; विपक्षी आंदोलनों पर भी साधा निशाना !....
# विधायक संजीव सरदार पर मारपीट का आरोप, बोले- ग्रामीणों की शिकायत पर की थी पूछताछ...
# मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पद्मश्री छुटनी महतो को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित, डायन-बिसाही के खिलाफ अभियान में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय आपके साथ :अन्नपूर्णा देवी 
# विधायक संजीव सरदार पर बरसे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, इंजीनियरों से माफी मांगने की उठाई मांग....