Date: 23/02/2025 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सुरक्षा परिषद कमेटी का विस्तार,........कानून पर विशेष चर्चा 

1/30/2025 6:03:00 PM IST

7337
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : आदिवासी सुरक्षा परिषद कमेटी का आज विस्तार किया गया और महानगर अध्यक्ष राम सिंह मुंडा को बनाया गया है। साथ ही अब जिले में परिषद का विस्तारीकारण किया जा रहा है। वहीँ परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष रमेश हांसदा ने कमेटी का विस्तार किया है। वैसे इस कमेटी विस्तार में पेसा कानून पर विशेष चर्चा की गई। आपको बता दें कि पेसा कानून को लेकर यह संगठन लगातार आंदोलन करती आ रही है। वही हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासियों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है, कहा है कि पेसा कानून राज्य सरकार नहीं लागू कर रही है, जिसके कारण ग्राम सभा का विस्तार नहीं हो रहा है। अगर पेसा कानून लागू होगा तो ग्राम सभा अस्तित्व में आ जाएगा और आदिवासियों का विकास नहीं  होगा। लेकिन यह सरकार पेसा कानून को लटका कर रखी है। ऐसे में अब पेसा कानून लागू करने को लेकर सुरक्षा परिषद राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। 
 
 
 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो. अकबर की रिपोर्ट