Date: 13/02/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, झारखंड के राज्यपाल हुए शामिल 

2/4/2025 12:35:56 PM IST

51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : महिला विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह मंगलवार को सिदगोड़ा कैंपस में आयोजित हुआ, जिसमे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं समारोह में 32 छात्राओं को गोल्ड मेडल और 781 छात्राओं को डिग्री प्रदान किया गया मौके पर राज्यपाल सिदगोड़ा परिसर में 500 बेड के गर्ल्स हॉस्टल (फूलो झानो छात्रावास) और सीनेट हॉल का उद्घाटन भी किया। महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आज पूरे देश और पूरी दुनिया में महिलाएं नाम कमा रही है। वह देश का नाम रोशन कर रही है। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो अकबर की रिपोर्ट