Date: 04/03/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
2/4/2025 12:35:56 PM IST
7427
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान 05 फरवरी को मुंगेर पहुंचेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान तारापुर और मुंगेर में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ उद्घाटन और शिलान्यास स्थलों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सुरक्षात्मक संबंधी कई निर्देश दिए है। उनके साथ एसपी सैयद इमरान मसूद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह नगर आयुक्त कुमार अभिषेक, महापौर कुमकुम देवी, सदर एसडीओ शैलेन्द्र कुमार, एसडीपीओ सदर राजेश कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव चौधरी सहित अन्य मौजूद थे। सबसे पहले डीएम राजारानी तालाब पहुंचे वहां की तैयारी का जायजा लिया। उद्घाटन के लिए प्रवेश मार्ग और वहां सुरक्षा के प्रबंध संबंधी आवश्यक निर्देश एसपी को दिए। उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री के अलावा कुछ माननीय के चुनिन्दा वाहनों को ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश सुनिश्चित करने का निर्देश डीएम ने दिया। इस काफिला में शामिल अन्य वाहनों को पोलो मैदान जाने वाली सड़क की ओर पार्किंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बाद में डीएम नवनिर्मित मॉडल अस्पताल पहुंचे। जहां उद्घाटन की तैयारी को देखते हुए उद्घाटन स्थल का जायजा लिया। बीएमएसआईसीएल के परियोजना प्रबंधक द्वारा बताया गया कि मॉडल अस्पताल का मॉडल स्वरूप मंगाया गया है। उद्घाटन स्थल पर ही मॉडल स्वरूप को रखा जाएगा। उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री को मॉडल अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। अस्पताल परिसर में भी मुख्यमंत्री के अलावा कुछ चुनिन्दा माननीय के वाहनों का प्रवेश ही उद्घाटन के समय सुनिश्चित करने का निर्देश एसपी को दिया। ताकि उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला वहां से निकलने में किसी तरह के जाम की समस्या नहीं हो। बाद में डीएम नौवागढ़ी और ऋषिकुंड भी पहुंचे और अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कई आवश्यक निर्देश दिए। पत्रकारों से बात करते हुए डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि 05 फरवरी को प्रगति यात्रा पर मुंगेर पहुंचेंगे। जहां 1500 करोड़ से अधिक की कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात जिलेवासियों को देंगे इसके अलावा 450 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
कोयलांचल लाइव के लिए मो इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
होली के मद्देनजर जमालपुर स्टेशन पर रेल प्रबंधन ने कराया मॉक ड्रिल,साइरन बजते ही 30 मिनट तक यात्रियों में रही अफरातफरी
#
टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा को दी गई लोगो ने दी श्रद्धांजलि ,चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने टाटा समूह कह दी बड़ी बात
#
झारखंड राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने पेश किया स्किल और स्टार्टअप ,मंदिर के फूलों से तैयार किया हर्बल गुलाल,कुलपति ने कहा मंदिरों एवं विश्वविद्यालय के उत्सवों से संग्रहित फूलों का हुआ उपयोग
#
हंगामे की बीच स्थगित हुई जिला परिषद बोर्ड बैठक, पेयजल का मुद्दा छाये रहा
#
बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर डी सी, एस पी ने किया जागरूकता रथ को रवाना
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे वामपंथी कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
#
UGC खिलाफ मुखर हुए पूर्व मंत्री आर के सिंह , कहा ...
#
झारखण्ड का सबसे बड़ी मानव श्रृंखला का गवाह बना धनबाद,डीसी और एसएसपी समेत कई अधिकारियो ने सड़क सुरक्षा व मतदान जागरूकता का दिया संदेश
#
तीसरे राउंड के गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह 12585 मतों से मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से आगे
#
पुलिस का निकला फ्लैग मार्च,अब अपराधियों पर कसेगा शिकंजा !