Date: 16/04/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लाइफ लाइन स्वर्ण रेखा नदी पर बने ब्रिज इन दिनों बन गई है जाम ब्रिज 
 

4/15/2025 4:21:39 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : लाइफ लाइन माने जाने वाली  स्वर्ण रेखा नदी पर बने ब्रिज इन दिनों जाम का ब्रिज बन गया है। कार्यशैली के आधार पर इस स्वर्ण रेखा नदी पर बने ब्रिज  पर दिन तो क्या देर रात तक गाड़ियों  की कतार लगी रहती है। ऐसे में यह ब्रिज रफ्तार लगाने के मामले में अहम  भूमिका निभाती है।  मानगों से जमशेदपुर को जोड़ने वाली यह इकलौता ब्रिज है। इस पर वाहनों का परिचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और फिर शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरी ब्रिज पर गाड़ियां  रेंगती  रहती है।  अगर कोई बीमार पड़ जाए तो वह रास्ते में दम तोड़ ते किसी को ट्रेन पकड़ना है तो ट्रेन छूट जाए यहां तक बच्चे स्कूल जाने वाले वह समय पर स्कूल नहीं जा पा रहे  है। आम लोग काफी परेशान हैं जब की फ्लाईओवर  का निर्माण कार्य चल रहा है।  वैसे जमशेदपुर के लोगों को एक साल बाद ही अब इस जाम से निजात मिल पाएगा।  लेकिन तब तक कितने लोग काल के गाल में समा जाएंगे। कई लोगों की गाड़ियां छूटेगी और कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट