Date: 16/04/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिव्यांगजनों की मदद ने अनीता अग्रवाल को बनाया धनबाद के साथ बोकारो का भी एलएलसी सदस्या 

4/15/2025 6:50:28 PM IST

48
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सेवाओं के सशक्तिकरण में सक्रिय भूमिका निभा रही दिव्यांग बच्चों की स्कूल पहला कदम धनबाद की सचिव अनीता अग्रवाल को बोकारो जिले की लोकल लेवल कमिटी का सदस्या नियुक्त किया गया है। धनबाद जिले की लोकल लेवल कमिटी क। सदस्या के रूप में वह पहले से कार्यरत हैं। बोकारो जिले में गठित नई एलएलसी बनी अनीता अग्रवाल को उपायुक्त बोकारो बोकारो जिले में गठित नई एएलसी में उपायुक्त, बोकारो – अध्यक्ष, तथा अनीता अग्रवाल एवं शिक्षिका आशा लता को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय ट्रस्ट (भारत सरकार) के अंतर्गत दिव्यांगजनों को योजनाओं एवं सेवाओं का समुचित लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।। श्रीमती अग्रवाल की इस उपलब्धि को पूरे झारखंड के दिव्यांग समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक संकेत माना जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय ट्रस्ट, परिवार संस्था, एसएनएसीएस  झारखंड, तथा धनबाद एवं बोकारो के जिलाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनके इस उपलब्धि को धनबाद में सराहा जा रहा है। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क