Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

ओलावृष्टि और वज्रपात से प्रभावित हो सकती है धनबाद की कृषि
 

4/28/2025 3:36:33 PM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: झारखंड के 10 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वैसे मौसम विभाग का अनुमान है कि  28 अप्रैल से तीन मई तक राज्य भर में तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की आशंका है। आज धनबाद में हल्का बादल तो है लेकिन 28 को अपराह्न 4 बजे तक कोई वर्षा नहीं हुई है लकिन अभी दिन भर में काफी समय शेष है। इसलिए अभी से कोई अनुमान लगाना श्रेयकर नहीं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह स्थिति बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी के प्रवेश करने से बनी है। मौसम में होनेवाले इस बदलाव की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट होगी।
 
मौसम खराब होने पर बरते ये सावधानी :
मौसम विभाग ने गर्जन और वज्रपात की स्थिती में लोगों से बिजली के खम्भों के पास नही रहने, ऊंचे स्थानों पर चढ़ने से बचने, टूटे- फूटे मकान के पास नही रहने तथा पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहने की अपील की है।
विभाग के अनुसार मौसम में यह बदलाव को काल बैसाखी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें गर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलती हैं। रांची सहित पूरे राज्य भर में प्रचंड गर्मी महसूस की गई। सुबह होते ही कड़ी धूप से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शनिवार को रांची में तापमान 39.3 डिग्री, जमशेदपुर में 42.9, डाल्टेनगंज में 43.5, धनबाद में 42.3, बोकारो में  42.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क