Date: 13/05/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

हाता के समीप  तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी

5/12/2025 3:20:18 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर के पोटका थाना अंतर्गत हाता के समीप तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए हैं।  घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग चाईबासा के रहने वाले हैं और मुसाबनी किसी श्राद्धकर्म में जा रहे थे तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उधर आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल   अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जिनकी हालत चिंता जनक बनी हुई हैं उन्हें  टीएमएच रेफर करने की प्रक्रिया चल रही है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट