Date: 13/03/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल रांची से नवजात बच्चे को चुराने वाली महिला गिरफ्तार
5/21/2025 4:14:04 PM IST
7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
सदर अस्पताल रांची से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय सुल्ताना खातून को मंगलवार को जेल भेज दिया। वह कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला, सुल्तान लेन की रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्ताना पहले सहिया का काम करती थी और इसी कारण वह अस्पताल के काम-काज से अच्छी तरह परिचित थी। हालांकि 2 साल पहले उसे इस काम से हटा दिया गया था। पुलिस पूछताछ में सुल्ताना ने बताया कि वह बच्चे को नर्स के कहने पर अल्ट्रासाउंड कराने ले जा रही थी, लेकिन पुलिस को शक है कि वह बच्चे को बेचने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि उसके खुद के बच्चे पहले से हैं।इस मामले में बच्चे की मां, निरसी देवी ने केस दर्ज कराया है। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के हेसलपीढ़ी गांव की रहने वाली हैं। निरसी देवी ने बताया कि उन्होंने 17 मई की सुबह 7:45 बजे सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उसी शाम करीब सात बजे एक महिला उनके पास आई और कहा कि उनका पति नशे में अस्पताल के बाहर गिरा पड़ा है। महिला की बातों में आकर निरसी देवी अपने नवजात को लेकर उसके साथ ऑटो में बैठ गईं। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला ने बच्चे को गोद से छीन लिया और 10 हजार रुपये देने लगी। जब निरसी देवी ने पैसा लेने से इनकार किया तो महिला झगड़ा करने लगी और ऑटो से उतरकर भाग गई।इसके बाद निरसी देवी किसी तरह अपने बच्चे को लेकर वापस अस्पताल पहुंचीं और परिवार वालों व अस्पतालकर्मियों को पूरी बात बताई। हालांकि उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई। 19 मई को आरोपी महिला फिर से अस्पताल परिसर में दिखी, जिसके बाद परिजनों और अस्पतालकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
असर्फी अस्पताल में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, बकाया रुपयों के लिए शव को बनाया बंधक, नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने चुकाया बिल
#
CRPF के 87 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ,जवानों ने दिया 35 यूनिट रक्त
#
बाबा तिलका माझी के 276वीं जयंती पर लगा रक्तदान शिविर
#
डीडीसी ने किया गविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण
#
बदला रहा बिहार :ई-रिक्शा में महिला का उठा प्रसव पीड़ा ,सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने सुरक्षित तरीके से कराया डिलीवरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिहार में खुले में मांस की बिक्री पर रोक, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य- विजय सिन्हा
#
निट छात्रा हत्या मामले को लेकर गर्म हुआ जहानाबाद ,छात्रा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे अल्पसंख्यक समुदाय लोग
#
उद्योग संवाद कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रशासन के बीच दिखा सीधा संवाद ,उद्यमियों ने राखी अपनी समस्या
#
निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चेकपोस्ट पर जांच तेज़
#
देर रात डीजे बजाने को लेकर हुआ बवाल,पुलिस ने डीजे के साथ पिकअप को किया जब्त