Date: 15/04/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने संविधान का अनुच्छेद 21 पर कहा ...
6/5/2025 12:38:53 PM IST
7471
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने सिविल कोर्ट धनबाद परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश लोगों को दिया। सिविल कोर्ट धनबाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने,बागवानी व सफाई करने वाले सिविल कोर्ट के चार कर्मियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया वहीं नगर निगम की टीम के द्वारा कचरा प्रबंधन के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए न्यायाधीश श्री तिवारी ने कहा कि आज वह एक न्यायाधीश के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और पृथ्वी पुत्र के नाते आपसे संवाद कर रहे है। संविधान का अनुच्छेद 21 हमें जीवन का अधिकार देता है पर ऐसा जीवन जो सम्मानजनक हो, जो स्वच्छ वायु और निर्मल जल से समृद्ध हो। यह अधिकार तब तक अधूरा है जब तक पर्यावरण सुरक्षित नहीं। आज जब संपूर्ण विश्व विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है, तो यह केवल एक दिन नहीं, बल्कि एक चेतावनी है , एक पुकार है कि हम जागें, संभलें और संकल्प लें। हम जिस धरती पर चलते हैं, जिस वायु में साँस लेते हैं, जिस जल से जीवन पाते हैं , वह सब आज संकट में है। और जब प्रकृति संकट में होती है, तो मानवता भी संकट में आ जाती है। इसलिए जिले के आज हर ब्लॉक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमे कानून को केवल दंड का उपकरण नहीं, बल्कि चेतना का प्रकाश भी मानना चाहिए।हम पर्यावरण कानूनों को केवल पुस्तकों में न पढ़ें उन्हें अपने जीवन में उतारें।आज आवश्यकता है एक हरित क्रांति की ऐसी क्रांति जो खेतों में नहीं, हमारे विचारों में हो। जो पेड़ को केवल लकड़ी नहीं, जीवन माने। जो नदियों को केवल पानी नहीं, आस्था समझे। और जो पर्यावरण की रक्षा को केवल विकल्प नहीं, कर्तव्य माने। उन्होंने कहा कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय व विभिन्न माननीय उच्च न्यायालयों ने भी बार-बार यह स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय न्याय केवल कानून की बात नहीं यह आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा की बात है। हम केवल वर्तमान के लिए नहीं, भविष्य के लिए भी जवाबदेह हैं। उन्होंने मीडिया से विशेष आग्रह करते हुए कहा कि आप समाज की आवाज़ हैं। आज वह आवाज़ बुलंद कीजिए जो पेड़ों की कटाई के विरुद्ध हो, जो जलस्रोतों के रक्षण के पक्ष में हो, जो जनमानस को पर्यावरण के लिए प्रेरित करे।हमे इस पर्यावरण दिवस पर केवल भाषण नही एक एक संकल्प लेना होगा कि हम पृथ्वी को केवल उपभोग की वस्तु नहीं, पूज्य माता मानेंगे।जब तक धरती हरी है, तब तक जीवन हरा है। जब तक नदियाँ बहती हैं, तब तक हमारी संस्कृति बहती है। जब तक आकाश स्वच्छ है, तब तक हमारी चेतना स्वच्छ है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि उठिए, जागिए और प्रकृति की रक्षा में एक प्रहरी बनिए। यही सच्चा राष्ट्रधर्म है। इस मौके पर श्रम न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभिजीत पाण्डेय ,रजिस्ट्रार आइ ज़ेड खान, सिविल जज एंजेलिना जॉन, डिएफओ विकास पालीवाल, एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट , डालसा सहायक अरुण कुमार ,राजेश सिंह, हेमराज चौहान, सिविल कोर्ट के कर्मचारी, नगर निगम,व वन विभाग की टीम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गर्मी का कहर हीटवेव,चेतावनी सतर्कता बरतने की सलाह...
#
प्राकृतिक सौंदर्य को सवारने की पहल,इको-टूरिज्म परियोजना का मंत्री ने किया निरीक्षण दिया निर्देश ....
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
आवारा कुत्तों के लिए बनाया गया फूड प्वाइंट, लेकिन नहीं दिया जा रहा भोजन
#
आवारा कुत्तों का आतंक,40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे लोग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरमसिया रेलवे ओवरब्रिज के पास कचरे में लगी भीषण आग
#
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
#
गुजरात के लोग बिहार को रिमोट कंट्रोल से शासन करेंगे गुजरात के लोग : प्रशांत किशोर
#
बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...
#
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित निबंधन कार्यालय का किया उद्घाटन,कहा...