Date: 12/04/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
प्राकृतिक सौंदर्य को सवारने की पहल,इको-टूरिज्म परियोजना का मंत्री ने किया निरीक्षण दिया निर्देश ....
4/12/2026 1:53:14 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बराबर हिल क्षेत्र में संचालित इको-टूरिज्म विकास परियोजना का निरीक्षण किया। यह परियोजना मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान घोषित की गई थी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करते हुए इसे प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।कई प्रमुख कार्य पूरे, कुछ प्रगति पर परियोजना के तहत पहाड़ी की चोटी तक पहुंच को आसान बनाने के लिए लाल बलुआ पत्थर (रेड सैंडस्टोन) से बनी सीढ़ियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए रेलिंग भी लगाई जा चुकी है।वहीं क्षेत्र के तालाब का गाद निकासी (डिसिल्टिंग) और सौंदर्यीकरण कार्य भी पूरा हो चुका है, जिससे जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यटकों के आकर्षण में वृद्धि हुई है।इसके अलावा सैंडस्टोन गज़ेबो (बैठक मंडप), बेंचों की स्थापना और नए प्रवेश द्वार के निर्माण का कार्य जारी है। घाट विकास से जुड़े कार्य भी तेजी से चल रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूती मिलेगी।नए कार्यों के लिए दिए निर्देशनिरीक्षण के दौरान मंत्री ने गौघाट में पार्किंग एरिया, गज़ेबो और बेंच लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बराबर क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, इको कॉटेज और एडवेंचर गतिविधियों के विकास पर भी जोर दिया। खाली स्थानों पर पीपल, बरगद, पाकड़ और फलदार पौधारोपण कराने का निर्देश दिया गया है। इन सभी कार्यों के लिए शीघ्र परियोजना तैयार कर काम शुरू करने को कहा गया है।अगले चरण में आधुनिक सुविधाओं का विकास परियोजना के आगामी चरण में इंटरप्रिटेशन सेंटर के निर्माण के साथ पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें बैठने के लिए सुव्यवस्थित स्थान, हरित पार्क, कैफेटेरिया, वेंडर ज़ोन और पार्किंग की व्यवस्था शामिल है।मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों के दौरान पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना अनिवार्य है।स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा मंत्री ने परियोजना में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और रोजगार के अवसर सृजित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।निरीक्षण के अंत में मंत्री ने अब तक हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।
कोलयांचल लाइव के लिए गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सोना देवी यूनिवर्सिटी में छात्र- छात्राओं के बीच पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,बोले ग्रामीण एसपी
#
आवारा कुत्तों के लिए बनाया गया फूड प्वाइंट, लेकिन नहीं दिया जा रहा भोजन
#
आवारा कुत्तों का आतंक,40 से अधिक लोगों को काटा, इलाज कराने अस्पताल पहुंच रहे लोग
#
फ्री दंत चिकित्सा शिविर लगाया ,गरीब लोगो को थोड़ी मदद
#
हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने किया बड़ा ऐलान ,कहा ....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गायत्री को न्याय दिलाने को लेकर स्कूली बच्चों ने निकाला न्याय मार्च, गिरफ्तारी की मांग,बच्चो ने कहा ....
#
विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में जोरदार ढंग से साहसी गोताखोर युवाओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग
#
चैती छठ पूजा मे फिर गया पानी....
#
हाइवा की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,लोगो ने किया सड़क जाम
#
निकाय चुनाव प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशियों ने जमकर किया प्रचार ,रोड शो कर सभी में दिखाई ताकत