Date: 10/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बीवी ऐश्वर्या राइ संग रिश्ते पर अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, कहा मेरे माता-पिता...

4/4/2026 1:55:30 PM IST

239
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
दिल्ली: अभिषेक बच्चन ने हाल ही में पत्नी ऐश्वर्या राय से इनसिक्योर होने को लेकर बात की है। जब अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी की थी, उस वक्त ऐश्वर्या, ज्यादा बड़ी स्टार थीं। हाल ही में जब अभिषेक से इस बारे में सवाल किया गया है कि क्या वह अपनी बीवी के स्टारडम से कभी इनसिक्योर होते हैं तो एक्टर का जवाब वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी परवरिश ही नहीं हुई है। अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता का उदाहरण देते हुए कहा-जब मेरे माता-पिता ने शादी की थी, तब मेरी मां (जया बच्चन) मेरे पिता (अमिताभ बच्चन) से ज्यादा बड़ी स्टार थीं। तो यह कोई अजीब बात नहीं है। मेरी परवरिश इस सोच के साथ नहीं हुई कि आपको ही डोमिनेंट रहना है। यह एक पार्टनरशिप है। मैं ऐश्वर्या को अपने करियर के शुरुआती दौर से जानता हूं। मेरी दूसरी फिल्म उनके साथ थी। उस वक्त हम रिलेशनशिप में नहीं थे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क