Date: 19/03/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
साइबर ठगी का सेंटर जामताड़ा में साइबर पुलिस की कारवाई, छः साइबर ठग गिरफ्तार
3/18/2026 6:08:27 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: साइबर ठगी के लिए बदनाम जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ दबोच लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में आरोपियों को फर्जी मोबाइल, सिम कार्ड, लैपटॉप और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पदमडीह गांव के पास कुछ लोग साइबर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद साइबर थाना प्रभारी अमृत कुमार राम के नेतृत्व में टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई। पुलिस ने टॉड़ इलाके में घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों में उज्जवल कुमार शाही, राजेन्द्र मंडल, राजकिशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, अमित कुमार शाही और कुन्दन कुमार मंडल शामिल हैं। सभी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया। इनमें 13 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड, एक लैपटॉप और 4 मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी उपकरणों का इस्तेमाल साइबर ठगी को अंजाम देने में किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, ये अपराधी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डाल देते थे। जब कोई ग्राहक मदद के लिए कॉल करता, तो ये खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर भरोसा जीत लेते थे। इसके बाद Quick Support और AnyDesk जैसे ऐप डाउनलोड करवाकर मोबाइल का एक्सेस ले लेते थे और बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी निकालकर पैसे उड़ा देते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनका नेटवर्क सिर्फ जामताड़ा तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। इस पूरे मामले में जामताड़ा साइबर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं और कितने लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव,इलाके में सनसनी,पुलिस ने बताया ....
#
जमीनी विवाद में चली लाठी डंडे ,6 लोग घायल ,छानबीन में जुटी पुलिस
#
नदिया के पार फिल्म की तरह आठ माह बाद हुआ गूंजा का विपुल ,दो पक्ष के अधिवक्ता ने निभाई ये रस्म ?
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
कान झपटा गैंग ने महिला की छीनी कान की बाली ,कान झपटा गैंग की तस्वीर सीसीटीवी में हुआ कैद, पुलिस तलाश में जुटी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मेयर चुनाव लड़ना जेबा खान को पड़ा भारी, कांग्रेस पार्टी ने किया निलंबित
#
गैस सिलेंडर की किल्लत से मिडिल स्कूल ऊंटा में रुका मध्याह्न भोजन !
#
मृतक शुभ्रज्योति नंदी के पिता ने आवेदन देकर साकची थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार
#
बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान नेता की प्रतिमा का अनावरण करना उनके लिए गौरव का की बात है -सम्राट चौधरी
#
झारखंड की पहली 8 लेन सड़क फिर धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल